जौनपुर : समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश अभियान

“विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ’’समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047’’ अभियान चलाकर प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है”
जौनपुर 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाना है। यह विजन डाॅक्यूमेन्टस की 03 थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति तथा 12 सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए जन भागीदारी एवं जन जागरूकता हेतु विभिन्न लक्षित समूहों से राज्य के विकास हेतु रोड मैप बनाया जाना है।
 
जिसके लिए शासन द्वारा सचिव मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश श्रीमती धनलक्ष्मी के0, सेवानिवृत्त आईपीएस श्री राजकुमार विश्वकर्मा और श्री प्रमोद कुमार, सेवानिवृत्त प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय श्री धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ० सुरेश कन्नौजिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए 10 सितंबर एवं 11 सितंबर को दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
 
जिसके क्रम में आज 10 सितंबर 2025 को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
 
नोडल अधिकारीगण, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, सहित अन्य अधिकारीगण और कृषकों द्वारा कृषि विभाग तथा सम्बन्धित विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, एफपीओ द्वारा लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया गया।
 
एफपीओ की महिलाओं द्वारा मिलेट्स उत्पाद भेंट करते हुए मिलेट्स की महत्ता के संदर्भ में जानकारी दी गई। विभागों द्वारा भी योजनाओं के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान की गयी।
 
नामित नोडल अधिकारियों के कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के सभागार में आगमन पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर परिचर्चा का आरम्भ किया गया।
 
सभागार में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी विभाग की योजनाओं से संबंधित तथा विगत 08 वर्षो में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से अतिथिगण तथा उपस्थित किसानों को दी गई।
 
इसके पश्चात उपस्थित किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं दुर्गा मौर्या, संध्या सहित अन्य द्वारा 2047 में विकसित भारत को लेकर परिकल्पना के संबंध में सुझाव दिए गए।
 
नोडल अधिकारीगण तथा जिलाधिकारी द्वारा कृषि तथा उससे संबंधित विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी लालता प्रसाद विद्याधर, ओंकार सिंह, दिव्या जायसवाल, योगेंद्र सिंह, गोपाल, भोलानाथ पटेल सहित अन्य किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
 
नोडल अधिकारी श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा कहा गया कि हमें अगले 22 सालों में देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है अब तक जनपद में हुए बदलाव पर अपने अनुभव को उन्होंने साझा करते हुए उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य जनमानस में जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आकांक्षाओं को संज्ञान में लेते हुये जनपद के नागरिकों को विकास में सहयोगी व सहभागी बनाते हुये गर्व की भावना को विकसित करना है। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक अपने सुझाव सीधे ऑनलाइन पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जल संरक्षण अति आवश्यक है इस दिशा में जनपद में कार्य किया जा रहे हैं विभागों के समन्वय से समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजन, शिक्षक, वैज्ञानिको के साथ चर्चा की गयी। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा० रमेश चन्द्र यादव ने किया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.