जौनपुर : खराब रैंकिंग वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका गया वेतन

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 20 / 05 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर दैनिक विद्युत आपूर्ति, भवन निर्माण, फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदि की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे विभाग जिनके द्वारा डी या ई रैंकिंग प्राप्त की गई थी, उनके प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
इसके साथ ही जल जीवन मिशन ग्रामीण अंतर्गत विगत 45 दिनों में एफएसएसटी, टैप कनेक्शन का कोई भी कार्य न कराए जाने पर अधीक्षण अभियंता के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारीगण, एई, जेई सहित समस्त स्टाफ के वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर नियमित फीडिंग कराएं। फैमिली आईडी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस में खराब रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का ससमय निस्तारण हो, संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण कुमार यादव, परियोजना निदेशक के के पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

31 minutes ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

41 minutes ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

6 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

6 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

6 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

8 hours ago