“मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में सोमवार की शाम 5 बजे अज्ञात बदमाशों ने युवक को घर से बाहर एक मंदिर पर बुलाया। इसके बाद उसकी पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण नहीं स्पष्ट हो पा रहा है”
मड़ियाहूं 20 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार रजमलपुर गांव निवासी अभिषेक उर्फ सोनू तिवारी(28) पुत्र अरविंद तिवारी घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। सोमवार शाम 5 बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सोनू को गांव के बाहर एक मंदिर पर बुलाया।
सोनू जैसे ही वहां पहुंचा हाॅकी और राड से लैस बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए।
मामले की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की डेढ़ वर्ष पूर्व शाादी हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…