जौनपुर – अभियान चलाकर पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं – जिलाधिकारी

“बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी और बाट माप विभाग की उपस्थिति में सैंपल की जांच करने जाएंगे”

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी ली कि एक अप्रैल से अब तक कितने सैंपल लिए गए हैं और उसमें कितने सैंपल पास और कितने फेल हुए है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर दोहरा के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करें और दोहरा खाने से होने वाले नुकसान के संबंध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों को जागरूक करने हेतु कार्यशाला आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने व्यापारियों की भी कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि धान खरीद की तैयारी कर लें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने डीजी शक्ति, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निर्गत, निर्विवाद उत्तराधिकार की माह अगस्त 2024 की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अभियान चलाकर पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं और अच्छा कार्य करने वाले लेखपालों को बुलाकर उनको सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन करें।

सबसे अधिक विवाद वाले गांवों में जाकर मामले का निस्तारण कराएं। निवास और आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में अच्छा कार्य किए जाने पर सभी उप जिलाधिकारियों और सम्बन्धित कर्मचारियों की प्रशंसा किया।

उन्होंने निर्देश दिया कृषक दुर्घटना सहायता योजना में प्रगति लाई जाए। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का ससमय गुणवत्तापुर्ण निस्तारित करें।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ,समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

4 hours ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

4 hours ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

7 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

7 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

7 hours ago