जौनपुर : चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और उप संचालक चकबन्दी मुख्यालय आलोक कुमार व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, मुख्यालय परवेज अख्तर अंसारी की उपस्थिति में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में चकबन्दी कार्यों में सर्वे, तरमीन, पड़ताल की समीक्षा, कब्जा परिवर्तन के ग्रामों की प्रगति की समीक्षा एवं सत्यापन, अंतिम अभिलेखों की तैयारी की समीक्षा, मा० उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से प्रभावित ग्रामों  की समीक्षा की गयी।

चकबन्दी न्यायालय में 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित बादों की समीक्षा, 10 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रकिया में लम्बित ग्रामों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि  जो गांव सर्वे/तरमीम स्तर पर लंबित है, उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ससमय कार्य पूर्ण करें और जितने भी अवरोध है उन्हें निस्तारित करते हुए समय से कार्य पूर्ण कराये।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबंदीकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.