“वाराणसी से पहुंची एंटीकरप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बदलापुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया” जौनपुर, ०२/०८/२०२४ वरुण यादव की रिपोर्ट
दोपहर 12.20 बजे भीड़ भाड़ वाले स्थल पर एंटीकरप्शन टीम द्वारा अचानक की गई गिरफ्तारी से हड़कंप रहा। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक के साथ टीम बक्शा थाने पहुंची, जहां आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए आरोपी को थाने को सौंप दिया।
वाराणसी एंटीकरप्शन टीम निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी सुभाष निगम ने 30 जुलाई को शिकायत की।
शिकायत में उन्होंने कहा कि भूमि पैमाइश के लिए एसडीएम बदलापुर को दिए प्रार्थना पत्र में राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद सरोज पैमाइश कर फील्ड बुक रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर टैप टीम का गठन कर उच्चाधिकारियों से अनुमति लेते हुए एंटीकरप्शन टीम ने आरोपी सुभाषचंद निवासी शेखपुर पिपरी अंबारी थाना फूलपुर आजमगढ़ को बदलापुर तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, सहबीर सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, आरक्षी अजय कुमार यादव, आशीष गुप्ता, चंदन उपाध्याय, अजीत सिंह, अश्विनी पांडेय प्रमुख रहें। शिकायतकर्ता सुभाष निगम ने बताया कि वह ग्वालियर निवासी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महामुकाबले की मतगणना शुरू, दांव पर 150 उम्मीदवारों की…
गुवाहाटी में खौफनाक वारदात: 'होटल बिलास इन' में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, 5…
चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब: CEC के 'एकतरफा फैसले' के आरोपों को नकारा,…
जौनपुर में अवैध सूदखोरों की खैर नहीं: 24 घंटे में मिलीं 4 शिकायतें, SP डॉ.…
UP BJP का 'मिशन 2027': 712 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान; 7 मुस्लिम चेहरों…
यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर महामुकाबले के नतीजे आज, 7 जिलों में कड़ी…