जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा जुलाई में

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा जुलाई में होगी। काउंसिलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। विषयवार सीटों को भरने के लिए समिति ने खाका तैयार कर लिया है। प्रवेश के लिए आवेदन 30 जून तक लिए जाएंगे”

जौनपुर 18 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में करीब 46 कोर्स संचालित हैं। परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में करीब 2500 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ.रजनीश भास्कर ने बताया कि काउंसिलिंग की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

बताया कि विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी, माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, प्रबंध अध्ययन संकाय में एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ई-कॉमर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस, इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमए व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी।

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस फॉर स्टडी एंड रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम और बीए-एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश होगा। इजीनियरिंग संस्थान के दस पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चालू सत्र से कुछ नए पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू होगी। इसमें ज्योतिष शास्त्र, कर्मकांड और वास्तुशास्त्र, बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्टि्कल इंजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स ऑनर्स, बीटेक आईओपी, बीटेक डाटा साइंस, बीटेक एआई एंड मशीन लर्निंग, इंटीग्रे़टेड एमसीए, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलाॅजी और एलएलएम के पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

17 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

18 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

18 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

18 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

18 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

20 hours ago