जौनपुर : पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में पीयू कैट परीक्षा 18-19 जुलाई को

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीयू कैट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 18 और 19 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में तीन पालियों में होगी। इस परीक्षा में 3308 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे”

जौनपुर 12 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में तकनीकी नवाचार किया गया है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय निर्धारित है।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 13 जुलाई से एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा के बाद विद्यार्थियों की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसी के आधार पर विभिन्न कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। पीयू कैट प्रवेश परीक्षा के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मिथलेश सिंह के अनुसार सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

30 minutes ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

39 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

49 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

58 minutes ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

18 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

18 hours ago