जौनपुर : पेट्रोल पम्प पर स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हुआ अनिवार्य

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में स्थापित पेट्रोल पम्पों के रिटेल आउटलेट पर जनसामान्य की शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के दृष्टिगत बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी पेट्रोलपम्प धारकों को अपने पेट्रोल पम्प पर जनमानस के उपयोगार्थ स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी पेट्रोल पम्प पर शौचालय की साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं गयी तो ऐसे पेट्रोल पम्प पर मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस, 2005 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में उपस्थित समस्त पम्पधारकों द्वारा बैठक में दिये गये समस्त निर्देशों के अनुपालन किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), राम अक्षयबर चौहान, जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पधारकों, पेट्रोल पम्प यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आई०ओ०सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक मुनेन्दर कुमार एवं श्री मुकेश कुमार, बी०पी० सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक सत्यम सिंह, एच०पी०सी०एल० (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक आयुश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

14 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

19 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

19 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

19 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

20 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

20 hours ago