जौनपुर : फिट इंडिया मिशन के अन्तर्गत साईकिल रैली का आयोजन

“भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’’फिट इण्डिया मिशन’’ योजना के अन्तर्गत जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर, जौनपुर में विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर 03 जून, 2025 को खिलाड़ियों द्वारा साईकिल रैली का आयोजन किया गया”
जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
साईकिल रैली का उद्घाटन हरी झण्डी दिखाकर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव द्वारा किया गया। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अभिषेक सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षक राजकुमार यादव, कन्हैया सिंह यादव, कृष्ण कुमार यादव, अमरजीत यादव व दिलीप कुमार उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ ज्ञान कुश्ती स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार सोनकर द्वारा कबीरूद्दीनपुर, बिथार में भी साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
फिट इण्डिया के अन्तर्गत खेलो इण्डिया की ओर से साइकिल रैली (संडे आन साइकिल) का आयोजन आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो। कम से कम सप्ताह में एक दिन पेट्रोल व डीजल की गाड़ियों को छोड़कर साइकिल का प्रयोग करें।
इससे आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रख सकते हैं तथा देश के ईंधन की बचत करने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, भाजपा नेता, गौरव सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी, जयशंकर यादव, युवा भाजपा नेता व अनिल यादव, शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

15 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

20 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

20 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

20 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

20 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

20 hours ago