जौनपुर : पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज हेतु प्रस्ताव भेजा जाए – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेंट पैट्रिक के पास सड़क चौड़ीकरण हेतु आकलन संबंधी प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाए, लोगों को जागरुक किया जाए, डग्गामार वाहन न चलने पाए, इसके साथ ही अवैध बस/टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने चाहिए।

साथ ही उन्होंने निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि ऐसे सड़कों को चिन्हित करते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाए।

यातायात निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 23 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। जिलाधिकारी ने ऐसे मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़कों पर अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में भी अनफिट वाहन संचालित ना हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा दायित्व है कि अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। गड्ढा मुक्ति का कार्य भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

2 minutes ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

10 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

21 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

29 minutes ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

18 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

18 hours ago