जौनपुर : सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह

“सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी के आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया”

जौनपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने बृजेश चतुर्वेदी को माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि बृजेश चतुर्वेदी सदैव अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहे, वे ईमानदारी से अपने कर्तव्य व जिम्मेदारी को बखूबी करते रहे। उन्होंने बृजेश चतुर्वेदी से कहा कि अपने अनुभव को एडवाइजर के रूप में अन्य लोगो को गाइड करते रहियेगा।

अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने कहा कि इन्हें निर्वाचन संबंधी हर कार्यो की अच्छी जानकारी है, और कभी भी इनके द्वारा किसी कार्य को टाला नहीं गया और पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया गया।

इस अवसर पर अन्य अधिकारियों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों ने बृजेश चतुर्वेदी को फूल मालाओ व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने अपनी गाड़ी से बृजेश चतुर्वेदी को उनके आवास तक पहुंचवाया। संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर विजय प्रताप, राजीव श्रीवास्तव, शिव कुमार, महबूब अली, अशोक सिंह, जगदीश, रितेश, अली मेहंदी, रमाकांत राम सहित वीआरसी आदि उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

34 minutes ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

43 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

53 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

1 hour ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

18 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

18 hours ago