जौनपुर : प्रधानमंत्री ने किसानों को दिया सम्मान – गिरीशचंद्र यादव ( राज्यमंत्री )

“बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर पीएम किसान निधि की 20 वीं किस्त पर कार्यक्रम आयोजित हुआ” 

बक्शा/ जौनपुर 03 / 08 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद यादव ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने अन्नदाता किसान को सम्मान देने का कार्य किया है।

यह बाते मंत्री ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में सभागार में आयोजित पीएम किसान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने के बाद आयोजित किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

मंत्री जी ने कहा कि किसान सुबह से लेकर शाम तक अपनी व देश की आय बढ़ाने में खून पसीना एक कर देता है।मोदी के नेतृत्व में किसान समृद्धशाली हुआ है। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा की देश की खुशहाली में अन्नदाता किसान का बड़ा योगदान है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर रत्नाकर सिंह, वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. प्रगति यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, देवराज पाण्डेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र मिश्र भूपेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, दुर्गा मौर्या, घनश्याम यादव, संघर्ष यादव, अमित सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें। संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

14 minutes ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

29 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

37 minutes ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

3 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

4 hours ago