जौनपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 रजिस्टर बतलायेगा योजना की वास्तविक स्थिति

“योजना के बारे में समझाइश देते अधिकारीगण”

“रजिस्टर में चैन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी दर्ज की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नियमित रजिस्टर का अवलोकन किया जाएगा”

जौनपुर 28 अगस्त, 2024  मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट

मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस की सूची अपडेट किये जाने हेतु सर्वेक्षण कर्ता की तैनाती और रजिस्ट्रेशन किये जाने हेतु भारत सरकार द्वारा एसओपी उपलब्ध कराते हेतु 30 अगस्त 2024 तक सर्वेक्षणकर्ता की तैनाती, रजिस्ट्रेशन और ग्राम पंचायत के साथ मैपिंग के निर्देश दिये गये है

जिसके क्रम में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस कार्य के लिए सरकारी कर्मचारियो को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए।

सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत इस कार्य के लिये सरकारी कर्मचारियों को ही ग्राम पंचायत द्वारा सर्वेक्षण का कार्य हेतु नामित किया जाए।

सर्वेक्षण कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायत के सर्वेक्षण का दायित्व देते हुए जिन ग्राम पंचायत सचिव के पास एक से ज्यादा कलस्टर है वही विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत अन्य सरकारी कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिए दायित्व सौंपा जाए।

उल्लेखनीय है कि सर्वेक्षण कार्य हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि संविदा कार्मिकों से प्रकरण में सहयोग जरूर प्राप्त किया जाए परन्तु उत्तरदायित्व सम्बन्धित ग्राम के ग्राम सचिव का निर्धारित किया जाए।

खण्ड विकास अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक की प्रतिभागिता हेतु स्वयं या अपने अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी को नामित कर बैठक का कार्यक्रम इस प्रकार बनाएंगे कि विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायत की बैठक अधिकतम एक सप्ताह में समाप्त हो जाए।

ग्राम पंचायत सचिव द्वारा इस विशेष प्रयोजन के लिए प्रत्येक ग्राम में एक रजिस्टर रखा जाएगा। इस रजिस्टर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 रजिस्टर कहा जायेगा।

रजिस्टर में चैन से जुड़ी प्रत्येक पहलू की जानकारी दर्ज की जाएगी। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा नियमित रजिस्टर का अवलोकन किया जाएगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.