“जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देश के क्रम में परिवहन आयुक्त के द्वारा “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अन्तर्गत विशेष अभियान 01 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक जनपद स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं”
जौनपुर 02 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उक्त निर्देश के अनुपालन में आज खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों/पूर्ति निरीक्षकों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत स्थापित लगभग 50 पेट्रोल पम्पों पर उपस्थित होकर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” हेतु आम जनमानस को जागरूक कराये जाने हेतु पेट्रोल पम्प स्वामियों को पेट्रोल पम्प पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” के स्लोगन वाले बैनर / पोस्टर के माध्यम से लोगों में हेलमेट की उपयोगिता/अनिवार्यता के सम्बन्ध में जागरूक कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मौके पर उपस्थित वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…