जौनपुर – नेम प्लेट पूछने पर पुलिस ने पत्रकार को मारा थप्पड़, वीडियो डिजिटल मीडिया पर हुआ वायरल

“पत्रकार को पुलिस वालो से नेम प्लेट के बारे में पूछना पड़ा महंगा,  वर्दी का धौंस दिखाकर सिपाही ने पत्रकार को न्यूज़ कवरेज के दौरान पीटा, पत्रकारों में भारी आक्रोश”

जौनपुर04 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

थाना सुरेरी अन्तर्गत ग्राम सभा जगदीशपुर में किसी मामले को लेकर 112 आपातकालीन की गाड़ी आयी हुई थी।

उसी दौरान रोहित मिश्रा पत्रकार उदन्त मार्तंड अखबार का पत्रकार खबर के सिलसिले में जानकारी लेने गया था।

घटना की विडियो बनाने लगा और पूछने लगा की आप लोगों का नेम प्लेट कहा है और किस थाने से है इतने में 112 नंबर पुलिस आक्रोषित होकर पत्रकार के ऊपर हमलावर हो गये।

वहां पर उपस्थित दो पत्रकार को 3 पुलिस कर्मियों ने मारना पीटना शुरू कर दिया जिसमें पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए घर मे भागा तो घर में घुसकर मारपीट करने लगे।

बीच-बचाव कर रही महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.