जौनपुर – पीएम सुर्यघर योजना में प्रगति लाये – मुख्य विकास अधिकारी

“जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम सीएम डैस बोर्ड से सम्बन्धित प्रपत्रों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में  विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 28 / 08 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं की प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर उनकी रैंकिंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नियमित फीडिंग कराई जाए, जो लक्ष्य है उसको ससमय पूर्ण कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सुर्यघर योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये और कहा कि प्रत्येक सोमवार को प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

एक्सईन विद्युत ने अवगत कराया कि इस महीने कुल 250 ट्रासंफार्मर खराब हुए है और सभी बदल दिये गये है इसके सम्बन्ध में कोई पेन्डेन्सी नही है।

मुख्य विकास अधिकारी ने एक्सईन विद्युत को निर्देश दिया कि विद्युत बिल सुधार से सम्बन्धित जो आवेदन लम्बित दिख रहे है उनका शत प्रतिशत निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

कार्यदायी संस्था वेलस्पन के द्वारा हर घर जल  योजना के तहत कनेक्शन देने के कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर एक्सईन जल निगम को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर , डीसी एनआरएलएम ओपी यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरुण कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

3 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

3 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

3 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago