जौनपुर: ईद-नवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, DM-SP के सख्त निर्देश
जौनपुर में ईद और नवरात्रि को लेकर अलर्ट: DM और SP ने शांति समिति की बैठक में दिए 24 घंटे बिजली और कड़ी सुरक्षा के निर्देश
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : सुनील कुमार की रिपोर्ट
आगामी ईद और चैत्र नवरात्रि के पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जौनपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है।
मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में जिला शांति समिति की एक अहम बैठक संपन्न हुई।
‘सड़कें हों गड्ढामुक्त, न कटे बिजली’
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिले की सभी प्रमुख सड़कों को तत्काल प्रभाव से गड्ढामुक्त किया जाए ताकि आवागमन में लोगों को कोई परेशानी न हो।
इसके साथ ही, उन्होंने विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और नगर निकायों को साफ-सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है।
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन और विशेष पुलिस टीमों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सभी धर्मगुरु और अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सम्मानित धर्मगुरु, नगर निकायों के चेयरमैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा और नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित शांति समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में त्योहारों को शांति और उल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्ची को बचाने के चक्कर में गड्ढे में पलटा ऑटो,…
अयोध्या अलर्ट: कल रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन के समय में बदलाव; यूपी…
ईरान-इस्राइल जंग के बीच PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति से की फोन पर बात: होर्मुज…
ईरान के खौफ से अमेरिका ने हटाए अपने 'माइन हंटर' युद्धपोत? मिडिल ईस्ट छोड़ मलेशिया…
उत्तर कोरिया का 'रबर स्टैंप' चुनाव : किम जोंग उन का क्लीन स्वीप, 687 में…
राज्यसभा से सांसदों की विदाई पर PM मोदी हुए भावुक, बोले- 'राजनीति में कोई फुल…