जौनपुर : आरक्षण और संविधान बचाने को आगे आए पीडीए समाज -धर्मेंद्र यादव

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव जी आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस समारोह में 11 बजे दिल्ली से चलकर बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे” जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं जनप्रतिनिधि गण के नेतृत्व में बुके देकर अगवानी किया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

सड़क मार्ग से चलकर नगर के होटल रिवर व्यू पहुंचने से पूर्व रास्ते में जगह जगह सपाजनों ने ढोल नगाड़ा बजाकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने 51 किलो की बड़ी माला से एवं स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया। उपस्थित सपा जनों ने भी माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।

आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मान स्तंभ दिवस स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार में पीडीए समाज के हक अधिकार, आरक्षण और वोट का अधिकार छीना जा रहा है, जिसकी शुरुआत बिहार से शुरू हो गई है। पीडीए समाज एकजुट होकर अगर भाजपा को सत्ता से हटाएगा नहीं तो संविधान, आरक्षण और वोट का अधिकार पीडीए समाज से छीन लिया जाएगा।

आने वाले 2027 में संविधान, आरक्षण और वोट के अधिकार को बचाए रखने के लिए पीडीए समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मजबूत बनाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संविधान मान स्तंभ स्थापित करते हुए संविधान की मूल प्रस्तावना पढ़कर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, सपाजनों को संविधान बचाने का संकल्प दिलाया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

4 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

4 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

5 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

5 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

5 days ago