PM Shri School Jaunpur Exposure Visit (पीएम श्री स्कूल जौनपुर भ्रमण)

Jaunpur News: किताबों से निकलकर फैक्ट्री पहुँचे छात्र! पीएम श्री के बच्चों ने अमूल प्लांट में देखी दूध से आइसक्रीम बनने की प्रक्रिया

“जौनपुर के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए कल का दिन बेहद खास रहा”

जौनपुर ‘The Politics Again’ वरुण यादव की रिपोर्ट 

पीएम श्री योजना (PM Shri Yojana) के तहत बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे व्यावहारिक दुनिया से जोड़ने के लिए एक ‘शैक्षिक एक्सपोजर विजिट’ का आयोजन किया गया”

सोमवार, 2 फरवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की दो बसों को बनास डेयरी (अमूल), फूलपुर, वाराणसी के लिए रवाना किया।

38 स्कूलों के 100 होनहार छात्र शामिल

इस शैक्षिक भ्रमण में जनपद के 38 पीएम श्री विद्यालयों के 100 चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उनके साथ शिक्षकों की टीम भी मौजूद रही।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्किल डेवलपमेंट, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उद्यमिता (Entrepreneurship) की समझ विकसित करना था।

साथ ही, बच्चों को यह समझाना था कि स्वदेशी उत्पादों और दुग्ध उत्पादन के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में कैसे योगदान दिया जा सकता है।

मक्खन, घी और आइसक्रीम बनते देख चहक उठे बच्चे

वाराणसी के फूलपुर स्थित अमूल डेयरी प्लांट पहुँचकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहाँ गाइड ने उन्हें फैक्ट्री के अंदर ले जाकर दिखाया कि कैसे आधुनिक मशीनों से दूध की प्रोसेसिंग होती है।

बच्चों ने दूध से दही, पनीर, मक्खन, घी, छाछ और आइसक्रीम बनने की पूरी प्रक्रिया को अपनी आँखों से देखा। उन्हें क्वालिटी कंट्रोल और पैकेजिंग की तकनीकी जानकारी भी दी गई।

भविष्य की नींव मजबूत करने की पहल

इस मौके पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विशाल कुमार, डीसी एमडीएम अरुण कुमार मौर्य और एसआरजी सदस्य अजय कुमार मौर्य सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

यात्रा के बाद बच्चों ने इसे एक यादगार अनुभव बताया और कहा कि ऐसे भ्रमण से उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है।

“यह पहल बताती है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तरीका अब बदल रहा है। ‘प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग’ के जरिए बच्चों को भविष्य के रोजगार और तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है”

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.