राज्यों की खबरे

Jaunpur News: अनमैप्ड मतदाताओं पर DM का एक्शन प्लान! सिरकोनी और जलालपुर में निरीक्षण, BLOs को दिए सख्त निर्देश

“भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) की हकीकत परखने के लिए जौनपुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र खुद मैदान में उतरे”

जौनपुर ‘The Politics Again मंगेश प्रजापति  की रिपोर्ट 

उन्होंने सोमवार को सिरकोनी ब्लॉक (विधानसभा जफराबाद-371) और जलालपुर ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

नोटिस तामील कराने में न हो देरी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का सबसे ज्यादा जोर ‘अनमैप्ड मतदाताओं’ (Unmapped Voters) पर रहा।

उन्होंने सभी बीएलओ (BLO) को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग से जो नोटिस अनमैप्ड मतदाताओं के लिए प्राप्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तामील कराया जाए।

इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र मतदाता का नाम सही जगह पर दर्ज हो।

बीएलए ने कहा- ‘सिस्टम में कोई दिक्कत नहीं’

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) से सीधा संवाद किया।

उन्होंने पूछा कि क्या फॉर्म-6 (नया नाम), फॉर्म-7 (नाम हटाना) और फॉर्म-8 (संशोधन) भरने या जमा करने में कोई दिक्कत आ रही है?

जवाब में बीएलए ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है और प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

‘साक्ष्य लेकर आएं, AERO करेंगे मदद’

जिलाधिकारी ने वहां मौजूद ग्रामवासियों से अपील की कि जिन लोगों को नोटिस मिला है, वे घबराएं नहीं। वे नियत तारीख पर अपने दस्तावेजों (साक्ष्यों) के साथ उपस्थित होकर मिलान करा लें।

इसमें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही, उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे बीएलओ के काम में सहयोग करें और फॉर्म्स को सत्यापित कर जमा कराएं।

“इस अवसर पर संबंधित ईआरओ (ERO), बीएलओ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जिला प्रशासन का यह कदम आगामी चुनावों के मद्देनजर एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है”

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

7 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

8 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

8 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

11 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

12 hours ago