JAUNPUR

जौनपुर : जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फील्ड में ID कार्ड पहनना अनिवार्य; डीएम डॉ. दिनेश चंद्र | The Politics Again

“जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फील्ड में ID कार्ड पहनना अनिवार्य: डीएम डॉ. दिनेश चंद्र”

द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क।  वरुण यादव की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले जनगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ‘जिला जनगणना समन्वय समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनगणना कार्य की तैयारियों, ट्रेनिंग और डेटा संकलन की विस्तृत समीक्षा की गई।

जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।

इसी के प्राप्त डेटा के आधार पर भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यह कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिना ID कार्ड फील्ड में नहीं जाएंगे गणनाकार

पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी गणनाकार (Enumerators) फील्ड में जाते समय अपना आधिकारिक आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से गले में पहनेंगे। इससे आम जनता के बीच उनकी सही पहचान सुनिश्चित हो सकेगी।

मास्टर ट्रेनर्स देंगे आगे का प्रशिक्षण

बैठक के दौरान सांख्यिकीय अन्वेषक (ग्रेड-2) एवं प्रतिनिधि जनगणना कार्य निदेशालय/जनपद जनगणना प्रभारी युवराज गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

यह भी अवगत कराया गया कि जिले में 3 अधिकारियों/कर्मचारियों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो आगे चलकर फील्ड में काम करने वाले संबंधित कार्मिकों और गणनाकारों को ट्रेनिंग देंगे।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में जनगणना से जुड़े संसाधनों की उपलब्धता और तकनीकी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी (SDM), तहसीलदारगण, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी और विभिन्न विभागों के अधिशासी अधिकारीगण सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

11 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

11 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

12 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

12 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

16 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

16 hours ago