“नेत्र शिविर के मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व नेत्र सर्जन एम्स नई दिल्ली, डा. रागिनी सोनकर ने कहा कि समाज सेवा के कई माध्यम होते हैं, और जरूरतमंद लोगों के लिए नेत्र शिविर आयोजित कर उनकी मदद करना एक विशिष्ट और पुनीत कार्य है”
चंदवक, जौनपुर 02 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
प्राथमिक विद्यालय दुधौड़ा में बृहद निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डाक्टरों ने 347 मरीजों के नेत्रों की स्क्रीनिंग की।
इस स्क्रीनिंग में 68 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जबकि अन्य मरीजों में विभिन्न प्रकार की नेत्र संबंधी बीमारियां पाई गईं।
इस कार्यक्रम के आयोजक सूबेदार मेजर मिथिलेश यादव ने अपने संसाधनों से सभी मरीजों का इलाज सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट में कराने का संकल्प लिया।
नेत्र शिविर के मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व नेत्र सर्जन एम्स नई दिल्ली, डा. रागिनी सोनकर ने कहा कि समाज सेवा के कई माध्यम होते हैं, और जरूरतमंद लोगों के लिए नेत्र शिविर आयोजित कर उनकी मदद करना एक विशिष्ट और पुनीत कार्य है।
उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया और ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…