जौनपुर – बदलापुर महोत्सव के तैयारियों पर विधायक ने अधिकारियो से की चर्चा

“विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 23 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
बैठक में बदलापुर महोत्सव के आयोजन, सामूहिक विवाह, विकास कार्य की समीक्षा आदि पर माननीय विधायक जी द्वारा विस्तृत चर्चा की गई तथा अवगत कराया गया कि दिनांक 7 और 8 दिसंबर 2024 को  दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव व माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाना है।
जिसके दृष्टिगत इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाने तथा साफ सफाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने, विद्युत व्यवस्था सहित कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश मा0 विधायक जी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान, लोग, विद्यार्थी, कर्मचारी आदि को महोत्सव में सम्मानित करने के निर्देश दिए गए तथा होर्डिंग बैनर आदि लगाने के साथ ही विभागों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को बच्चों का कार्यक्रम कराने, क्विज प्रतियोगिताएं, स्पीच प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बदलापुर महोत्सव के आयोजन को लेकर उत्साह के साथ तैयारी करने तथा भव्य तरीके से बदलापुर महोत्सव मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

3 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

16 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

21 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

22 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

22 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago