जौनपुर – मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ शुभारम्भ

“शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ जनपद जौनपुर में किया गया”
जौनपुर 03 अक्टूबर, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला का कार्य स्थल पर लैगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत जागरूकता हेतु नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवं बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग के कर्मचारियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यस्थल क्या है। कोई भी विभाग संगठन, उपक्रम  अधिष्ठान, संस्था, कार्यालय, शाखा, सरकारी कम्पनी, निगम या सरकारी सोसाईटी जो राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित, स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन हो या पूर्णतः या अंशतः उसके द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध करायी गयी निधियो द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
या प्राइवेट सेक्टर संगठन, उद्यम, उपक्रम, सोसाईटी या न्यास जो वाणिज्यिक वित्तिय, शैक्षणिक, मनोरंजन, औषधि, औद्यौगिक, स्वास्थ्य सेवाएं या वित्तीय किया का कलाप करते है या इनमें उत्पादन, वितरण, विक्रय एवं सेवाएं भी है।
अस्पताल या नर्सिंग होम, प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद या उससे सम्बन्धित अन्य क्रिया- कलापों में प्रयुक्त किया जाने वाला कोई खेलकूद संस्थान या स्टेडियम या कोई निवास गृह उक्त अधिनियम के तहत् कार्यस्थल होता है के बारे में अवगत कराया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा यौन उत्पीड़न क्या है आन्तरिक परिवार समिति और स्थानीय समिति का गठन जांच की शिकायत, जांच की प्रक्रिया व कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताते हुए अवगत कराया कि ऐसी शिकायतों के लिए अब भारत सरकार गम्भीर है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऐसी शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है जिसे ‘‘सी-बॉक्स’’ कहा जाता है पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते है।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, अस्पताल में भरा धुआं, मची अफरातफरी

वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…

11 minutes ago

दिल्ली : आधी रात को सौरभ भारद्वाज हिरासत में, AAP करेगी PHQ का घेरा

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…

22 minutes ago

म्यांमार: सेना का भीषण हवाई हमला; रखाइन बाजार में 33 की मौत, 36 घायल

म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…

1 hour ago

राज्यसभा चुनाव : स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और वरुण गांधी के नाम की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…

1 hour ago

दिल्ली प्रदूषण : 1 नवंबर से निर्माण पर रोक, 50% कर्मचारियों को WFH

दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…

2 hours ago

दिल्ली : मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR और आप विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…

4 hours ago