“जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसान भाइयों को अवगत कराना है कि वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। खरीफ फसलों में मुख्यतः धान, मक्का, अरहर, मूंग/उर्द एवं गन्ना प्रमुख फसलें है इन फसलों को सबसे अधिक क्षति खरपतवारों से होती है। इन फसलों का खरपतवारों से बचाना आवश्यक है”
जौनपुर 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
धान हेतु सुझाव यह है कि धान में खरपतवार नियंत्रण मजदूरों से कराने पर अधिक व्यय की सम्भावना के ट्टष्टिगत फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु रासायनिक विधि का प्रयोग किया जाना तुलनात्मक ट्टष्टि से कम खर्चीला होने के कारण ग्राहय है। अतएव रोपाई के बाद 2-3 दिन के अन्दर 2 इंच भरे पानी में निम्न रसायनों का प्रयोग कर सकते हैं।
व्यूटाक्लोर 50 प्रतिशत ई0सी0 3-4 लीटर प्रति हे0। प्रिटिलाक्लोर 30 प्रतिशत ई0सी0 -1.50 लीटर प्रति हे0। विस्पाइरीबैग सोडियम 10 प्रतिशत एस.सी 0.20 ली0 रोपाई के 15-20 दिन बाद प्रति हे0 की दर से नमी की स्थिति में लगभग 500 ली0 पानी में घोलकर छिड़काव करें।
मक्का/ज्वार/बाजरा में खरपतवार नियंत्रण हेतु एट्राजिन 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 2 किलो/हे0 अथवा ड्यूरान 80 प्रतिशत डब्ल्यूपी 1.5- 2.00 कि0ग्रा0 मात्रा की दर से 500-700 ली0 पानी घोलकर छिड़काव करना चाहिए।
उर्द एवं मूंग में चौडी़ एवं सकरी पत्ती वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु बुवाई के 10 दिन बाद ईमेजाथापर 10 प्रतिशत ई0सी0 की 750-1000 मि0ली0 की मात्रा प्रति हे0 के दर से 500-600 ली0 पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
गन्ने में खरपतवार बुवाई से लेकर मानसून शुरू होने तक अधिक संख्या में वृद्धि करते है। चौड़ी पत्ती वाले घासवर्गीय एवं मोथावर्गीय खरपतवार नियंत्रण के लिए एट्राजिन 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 1-4 कि0ग्रा0 या मेट्रीव्यूजीन 70 प्रतिशत डब्ल्यूजी की दर की 2-3 कि0ग्रा0/हे0 मात्रा 500-700 ली0 पानी के साथ प्रति हे0 घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।
किसान भाई अपने नजदीकी कृषि रक्षा इकाई पर जाकर उपरोक्त रसायनों को क्रय कर सकते है जिससे खरपतवार को नियंत्रण किया जा सकता है।
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…
कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…
'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…