जौनपुर : बदलापुरं में विधिक साक्षरता/जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

“महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता’’, राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राज्य एवं केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओ आदि विषयों के संबंध में 25 जुलाई 2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘‘तहसील सभागार बदलापुरं, जौनपुर’’ में विधिक साक्षरता/जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव पूर्णकालिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और अधिक से अधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के द्वारा और राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निस्तारित करने पर बल दिया गया।

सचिव द्वारा बताया गया कि प्रधिकरण में पीड़ित वंचित महिलाओं बच्चों और अन्य वर्गो के लिए निःशुल्क सेवायें उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा प्राधिकरण के कार्यो और उददेस्यों पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सुलह के योग्य मुकदमों के निस्तारण के लिए आवाहन किया गया।

शिविर का संचालन करते हुए डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डा0 दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, को वैकल्पिक न्याय प्रणाली के रूप में 1980 के दशक में बनाया गया जिसके मुख्य दिशा निर्देश जस्टिस पी एन भगवती और जस्टिस वी कृष्णा अययर थे।

उन्होने बताया की किस तरह से संपूर्ण भारत के हर जनपद में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में मध्यस्थ, पैनल लॉयर, काउंसलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पैरालीगल वालंटियर फ्रंट ऑफिस द्वारा वैवाहिक प्री-लिटिगेशन वाद और अन्य किस प्रकार से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ द्वरा किए गए वाद अंतिम होते है और इसमें सारी फीस वापस हो जाती है।

पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के समस्त निःशुल्क योजनाओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से जागरूक किया और साथ ही तेजाब पीड़ित लोगो को किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा सहायता प्रदान किया जाती है।

उससे अवगत कराया गया। इस अवसर पर तहसील सभागार बदलापुर के केन्द्रीय नाजिर हमीद पीएलवी रीमा पाल चन्द्रावती निगम, रिंकी देवी, दीपमाला, अंतिमा शर्मा, मालती, आदि उपस्थित रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

7 minutes ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

5 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

18 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

18 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

19 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

19 hours ago