जौनपुर : करंजाकला स्थित प्राथमिक विद्यालय काजीबाज़ार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

“बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के द्वारा विकासखण्ड करंजाकला के प्रा0 विद्यालय, काजीबाज़ार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में नामांकन के साथ साथ पौधारोपण व स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाया गया”

जौनपुर 12 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बीएसए ने स्कूल चलो अभियान विषयक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों के द्वारा स्कूल चलो अभियान सम्बन्धी नारे-स्लोगन की तख्ती-बैनर आदि प्रदर्शित किया गया और रैली के दौरान ही बच्चों ने ’हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ साथ ही ’हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है’ और ’आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे’ जैसे नारों माध्यम से ग्रामीणों और अभिभावकों को जागरूक किया।

बीएसए, एबीएसए और शिक्षकों ने रैली के माध्यम से घर-घर जाकर अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फार्म भरकर नामांकन करने के साथ ही बच्चों का माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। इसके साथ ही उन्होने नामांकित बच्चों को पुस्तक व कापी-पेन भी दी।

बीएसए, एबीएसए एंव शिक्षकों ने घास साफ कर ,झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने कहा कि  “स्कूल चलो अभियान“ का उद्देश्य बच्चों को स्कूल भेजने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जबकि “स्वच्छता अभियान“ का उद्देश्य स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना है।

“पौधारोपण“ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और पेड़ों को लगाना है। इन तीनों अभियानों का उद्देश्य छात्रों और समाज के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए।

बीएसए ने कहा कि स्कूल चलो अभियान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण, ये तीनों ही शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान हैं। बीएसए ने कहा कि समस्त स्टाफ गांव में जाकर अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन में वृद्धि करें और बच्चों का नामांकन व उपस्थित शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।

प्रा0 विद्यालय काजीबाज़ार के प्रधानाध्यापक रौशन मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन अभियानों के माध्यम से, छात्रों को न केवल शिक्षा और स्वच्छता के महत्व को समझने में मदद मिलती है, बल्कि वे एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित होते हैं।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त एआरपी, प्रधानाध्यापक रोशन लाल मौर्य समस्त स्टाफ, मनोज यादव (अध्यक्ष), शैलेंद्र पाल, अनिल यादव, रजनीश सिंह, प्रसन्न गुप्ता, प्रशान्त यादव, श्रीपाल यादव, राम सिंह ,संजय यादव, अमर बिहारी प्रजापति, ग्राम प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

14 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

14 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

19 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

19 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

20 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

21 hours ago