जौनपुर / खुटहन – अपहरण के बाद की गई थी बालक की हत्या, पीएम रिपोर्ट में सामने आई ये बात

“खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव के तालाब में सोमवार को अपहृत बालक का सिर कटा शव क्षत-विक्षत मिलने के मामले में मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या पखवाड़ा पूर्व ही की जा चुकी थी। दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने मौका मुआयना किया”

जौनपुर / खुटहन 23 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

गांव निवासी आसमां बानो पत्नी शारुल्ला का छह वर्षीय पुत्र अरबाज चार अक्तूबर को गांव के राम जानकी मंदिर पर खेलते समय लापता हो गया था। मां ने घटना की तहरीर थाने पर देकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कराया था।

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौच को गए थे। जहां उठ रही दुर्गंध से वह तालाब की ओर गए तो पानी में बालक का धड़ औंधे मुंह पड़ा था। सिर गायब था। बालक का शव होने की आशंका में उसकी मां को भी बुलाया गया।

सिर विहीन शव पानी से बाहर निकाला गया। पानी में तलाश के बाद सिर भी मिल गया। मां अपने बेटे के कपड़ों से उसकी पहचान कर फफक पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसमां बानो ने जेठ नुरुल्लाह व उनके पुत्र अकबर, हैदर उर्फ मजनू और असगर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

और कहा कि पुलिस ने अपहरण का केस तो दर्ज किया, लेकिन उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्यारों ने अरबाज के धड़ और सिर को अलग-अलग तालाब के पानी के भीतर मिट्टी में दफना दिया था। ऊपर की मिट्टी हट जाने से शव पानी में तैरने लगा।

वहीं तालाब के किनारे स्थित एक निजी स्कूल की दीवार पर टाइप किया हुआ दो पन्ने का धमकी भरा पत्र चस्पा किया मिला। जिसमें पैसों के लेन देन का जिक्र किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

2 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

2 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

2 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

3 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

3 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

3 days ago