“जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीखुर्द में पेट्रोल पंप कर्मी के साथ 3 लाख 50 हजार की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है”
जौनपुर / खेतासराय 18 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
खुलासे के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लूट की घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी दोनों आरोपियों को बेसव नदी के पास से गिरफ्तार किया गया।
दरअसल 14 अक्टूबर को मानीकला पेट्रोल पंप का कर्मचारी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था जैसे ही वह मानीखुर्द रोड पर पहुंचा तभी अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को हथियार दिखाकर 3,50000 रुपए लूट कर फरार हो गए।
इस घटना की सूचना कर्मचारी ने अपने मालिक को दी जिसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए संतोष कुमार यादव शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है दोनों ही आरोपी आजमगढ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कादनपुर के रहने वाले हैं।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रक ली थी जिसकी किश्त जमा नहीं हो पा रही गांव के ही दोस्त के साथ उसने मिलकर लूट की योजना बनाई पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,40000 रुपए चोरी में शामिल पल्सर बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि बाकी बचे पैसे हमने खर्च कर दिए हैं।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…