“खेतासराय क्षेत्र के मानीकला में देशी शराब की दुकान के पास बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया”
खेतासराय/जौनपुर 10 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
क्षेत्र के मानीकला में देशी शराब की दुकान के पास बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चर्चा है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी 26 वर्षीय गुलाब चंद्र उर्फ गोलू पुत्र स्व.रमाशंकर सुबह घर से कोटा की दुकान पर राशन लेने निकला था।
दोपहर में उसका शव घर से तीन किलोमीटर दूर मानीकला में देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे मिला। स्थानीय लोग अधिक शराब पीने से युवक की मौत मौत होने का कयास लगा रहे है।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…