Students of Kasturba Vidyalaya showcased their athletic skills at the Indira Gandhi Stadium, securing their spots for the divisional level sports competition.
जौनपुर: कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा में दिखाया दम, मंडल स्तर के लिए हुआ चयन”
जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए विभिन्न खेलों के जनपदीय चयन ट्रायल का शानदार आयोजन किया गया।
इस ट्रायल में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यहाँ चयनित छात्राएं अब मंडल स्तर पर जौनपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देशन और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ।
चयन ट्रायल में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योगा और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस महत्वपूर्ण चयन ट्रायल में रवि चंद्र यादव, राकेश कुमार यादव, प्रियंका सिंह, अंकिता यादव, अरुणेश, मनीष सिंह, मनोज यादव, अमित सोनकर और सुरेश यादव ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन, व्यायाम शिक्षक और लेखाकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…