जौनपुर : सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

“कारगिल विजय दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर तथा शहीद शिलापट्ट पर माल्यार्पण कर वीर सैनिकों की याद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ सभी सैनिकों बंधुओ का उत्साहवर्धन किया और कहा कि  कारगिल विजय दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं है।

यह मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों की विरासत का सम्मान करने का संकल्प है, यह हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले साहस और बलिदान की भावना को जीवित रखने का एक सतत आह्वाहन है।

यह पुनः उन वीरों को सलाम करने का दिन है जब उन्होंने बर्फीली हवाओं में लड़ाई लड़ते अपने बेजोड़ साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि आज हम सब उन वीर सपूतों को याद करते हैं उनके बलिदान को याद करते हैं तथा उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

18 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

19 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

19 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

19 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

19 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

21 hours ago