जौनपुर – जेसीआई ने अवार्ड नाइट कार्यक्रम का किया आयोजन

“जनपद की सबसे पुरानी 60 वर्षीय सामाजिक संस्था जेसीआई जौनपुर ने अवार्ड नाइट कार्यक्रम का आयोजन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया”

जौनपुर 08 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर निवासी मंडल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने अपने उद्बोधन में संस्थाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल के एक वर्ष के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2024 का कार्यकाल ऐतिहासिक वर्षों में गिना जाएगा।

जौनपुर में जो स्वागत और स्नेह मिलता है वह कहीं और नहीं मिलता। विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में अध्यक्ष के साथ 2024 की पूरी टीम को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया। पब्लिक रिलेशन से संबंधित सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ धैर्य एवं लक्ष्य द्वारा आस्था पाठ से शुरू हुआ। तत्पश्चाप सभी अतिथियो ने दीप प्रज्वलन किया साथ में मंडल अधिकारी अनुराधा जैन का स्वागत किया गया। जेसीआई के एक वर्ष के सामाजिक कार्यों को संयोजक के माध्यम से सहयोग करने वाले सदस्यों को अतिथियो द्वारा सभी संयोजक को अवार्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में कुछ विशेष अवार्ड भी रखे गए थे जिसमें बेस्ट जेसी अवार्ड अंजनी प्रजापति जी बेस्ट न्यू जेसी अवार्ड सतीश जायसवाल, बेस्ट जेसीरेट अवार्ड सीमा चक्रवाला, बेस्ट न्यू जेसीरेट काजल जायसवाल, कमल पत्र राजकुमार जायसवाल, आउट स्टैंडिंग जेसी मेंबर संतोष अग्रहरि (मेडिकल), बेस्ट जूनियर जेसी मेम्बर सागरिका चक्रवाला को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

जेसीआई जौनपुर के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग करने के लिए ज्योति यादव (प्रधान), अंजू जायसवाल, शम्स अब्बास, मीरा गुप्ता मैम, मोहन आर्या, गुड्डू, डिब्बी, सुनील गौड़ आदि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा, डॉ. अजीत कपूर, डॉ. एमएम वर्मा, एसएम वर्मा, संजय बैंकर, कृष्ण कुमार जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, विवेक सेठी, संतोष अग्रहरि, संजय गुप्ता, डॉ. संदीप पाण्डेय, निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह को सभी 60 पूर्व अध्यक्षगण की सामूहिक फोटोफ्रेमिंग  अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल द्वारा भेंट किया गया।

इस अवसर पर सचिव अजय नाथ, कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष 2025 नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, आरिफ अंसारी, संतोष अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, राज साहू, दीपक वाधवा, सूर्यांश साहू, शुभम जायसवाल, श्रेष सेठ, रजत जायसवाल, जेसीरेट चेयरपर्सन प्रीति आशुतोष जायसवाल, जेसीरेट सेक्रेटरी श्रद्धा जायसवाल, सूर्यांश साहू, सर्वेश जायसवाल, सौरभ बरनवाल, श्रवण जायसवाल, विशाल तिवारी, डॉ. क्षितिज शर्मा, अनिल वर्मा, मुन्नालाल अग्रहरि, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, डॉ. बीएस उपाध्याय, संजय सेठ जेब्रा, सुरेन्द्र जायसवाल के साथ सभी सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। संचालन निवर्तमान चेयरपर्सन अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक सोनू कादरी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

Santosh SETH

Recent Posts

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

7 minutes ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

15 minutes ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

30 minutes ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

8 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

8 hours ago

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? जानें विजयदशमी की सही तारीख

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…

8 hours ago