जौनपुर – स्वास्थ्य शिविर में 200 बच्चों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

“जौनपुर जंक्शन के पास स्थित सनराइज जूनियर हाईस्कूल में नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें करीब 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा और उपहार का वितरण किया गया”

जौनपुर 08 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान ने स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनके बीमारियों के हिसाब से उन्हें नि:शुल्क दवाओं और उपहार का वितरण किया गया। जो भी गंभीर मामले हैं उन्हें जांच के बाद अच्छे इलाज की सलाह भी दी।

इस दौरान संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि मौसम जब परिवर्तन होता है तो मौसमी बीमारियों का इजाफा होता है, इसलिए इसमें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के दिनों में सावधानी की जरूरत है। गर्म कपड़े पहने और इम्यूनिटी बूस्टर के लिये गर्म पानी, काढ़ा का सेवन करें।

पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने आए हुए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचे रहने की सलाह दी और सर्दी जुकाम से बचने की जानकारी दी। शिविर में विशेष योगदान विद्यालय के संचालक व संस्था सदस्य अमित निगम का रहा। संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद निगम, प्रितेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता, चंद्रेश मौर्या समेत काफी लोग मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ / रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार

रायपुर: मासूमों से दरिंदगी करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने…

3 hours ago

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ‘चलो यमुना अभियान’, 70 घाटों पर सफाई

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का 'चलो यमुना अभियान': 70 घाटों पर उतरा जनसैलाब, मुख्यमंत्री बोलीं-…

4 hours ago

टाइगर से सलमान तक: निशाने पर बॉलीवुड, पढ़ें खौफ की क्रोनोलॉजी

टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक: बॉलीवुड पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साया, पढ़ें…

4 hours ago

मणिपुर : कामजोंग में भड़की हिंसा, 28 घर फूंके, उग्रवादी हमले में 1 मौत

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: कामजोंग में उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत;…

4 hours ago

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3 घायल

मुंबई में दहशत : जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा फायरिंग, ड्राइवर समेत 3…

12 hours ago

जौनपुर: दबंगों ने जबरन बनवाई सड़क तो किसान ने खुद को लगाई आग

जौनपुर: निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण से क्षुब्ध किसान ने पेट्रोल डालकर लगाई आग,…

19 hours ago