जौनपुर – जिलाधिकारी के पहल पर दर्ज हुआ वरासत, मिली खतौनी

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से विगत 12 दिनों में इससे संबंधित करीब 2500 से भी अधिक मामले पंजीकृत कराते हुए इन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है”

जौनपुर 29 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

25 सितम्बर 2024 को जन शिकायतो की सुनवाई के दौरान ग्राम सडे़री परगना रारी थाना बक्शा निवासी श्री कृपाशंकर यादव पुत्र स्व0 इन्द्रबली यादव, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष प्रस्तुत हुए और अवगत कराया कि उनके पिता जी की मृत्यु 24 दिसम्बर 2019 को हुई है लेकिन चकबन्दी विभाग के अधिकारियों द्वारा वरासत में नाम दर्ज नही किया गया है।

जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के द्वारा कृपाशंकर यादव का नाम वरासत में दर्ज कराते हुए आज जनसुनवाई कक्ष में उन्हें खतौनी प्रदान की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से विगत 12 दिनों में इससे संबंधित करीब 2500 से भी अधिक मामले पंजीकृत कराते हुए इन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने चकबन्दी अधिकारी और एसओसी चकबन्दी को निर्देशित किया कि जितने भी गांव चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है, उसमें जितने भी लम्बित वाद है 03 दिन के भीतर निस्तारित करें और 03 दिन के बाद भी यदि पुराने वाद लम्बित पाये जाते है तो संबंधित को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

16 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

16 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

16 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

17 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

17 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

17 hours ago