जौनपुर – रिश्तेदार के कब्जे से पत्नी को छुड़ाने के लिए पति ने दी तहरीर

“चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी को साढ़ू द्वारा मुंबई मे बंधक बनाने व अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है”

जौनपुर/चंदवक 15 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

सोमवार को चंदवक थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने केराकत सीओ को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साढ़ू अपने घर शादी के कार्यक्रम के बहाने उनकी पत्नी को अपने घर ले गए।

उसके बाद वे पत्नी को मुंबई ले गए। आरोप है कि वहां ले जाकर दूसरों के साथ अनैतिक संबंध बनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर छह महीने से फोन पर गाली देते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं।

पीड़ित को डर है कि कहीं उसकी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना न घट जाए। सीओ केराकत अजीत कुमार ने थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह को जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। इस बाबत केराकत सीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

3 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

3 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

3 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

3 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

4 hours ago