जौनपुर – सुधरेंगे सरकारी जर्जर आवास, जिलाधिकारी ने मांगे प्रस्ताव

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भू-अभिलेखीय जिला कार्यालयों के अनावासीय भवनों का अनुरक्षण, जनपद की विभिन्न तहसीलों में जर्जर आवास व अन्य भवनों के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई”
 
जौनपुर 14 अक्टूबर, 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 
 
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद/तहसीलों के कार्यालय, राजस्व भवनों के अनुदान, भू अभिलेखीय जिला कार्यालयों के अनुदान, अनावासीय भवनों के अनुरक्षण आदि के अंतर्गत धनराशि के अनुमानित मांग के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्देश दिया कि जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजा जाए ।
 
उन्होने तहसील सदर और मडियाहू में अभिलेखागार बनाने, सदर तहसील में बाउंड्रीवाल बनाए जाने सहित अन्य प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन जिन तहसीलो में अधिकारियो के आवास जर्जर है, वहां के भी प्रस्ताव बनाए जाए। 
 
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह उपजिलाधिकारी बदलापुर, मछली शहर, उप जिलाधिकारी योगिता सिंह, तहसीलदार सदर, शाहगंज नाजिर कलेक्ट्रेट विजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.