जौनपुर : प्रशासनिक अधिकारियो की निगरानी में हुआ घुरहू का अंतिम संस्कार

“प्रशासनिक कवायद के बाद शनिवार को आधी रात के बाद घुररू बिंद का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों के अंतिम दर्शनके बाद जौनपुर के रामघाट में शव का दाह संस्कार करवा दिया”
जौनपुर 21 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
घुरहू के ज्येष्ठ पुत्र धीरज ने मुखाग्नि दी। शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे डीएम द्वारा अधिकृत मत्स्य विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ शव लेकर घुरहू बिंद के आवास पर पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोगों ने एंबुलेंस में ही अंतिम दर्शन किया।
शव से उठ रही दुर्गंध के चलते मौके पर जुटे लोगो ने दूर से ही प्रणाम किया। आधे घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी शव के साथ जौनपुर के रामघाट पर पहुंचे जहां भोर में मृतक के ज्येष्ठ पुत्र धीरज बिंद ने मुखाग्नि दी। शव आने से लेकर दाह संस्कार करने तक प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ने रहे।
जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, सीओ प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, ईओ विजय सिंह, उपनिरीक्षक इष्ट देव प्रसाद पांडेय देर रात तक दाह संस्कार तक डटे रहे। उक्त के अलावा ग्राम प्रधान मृत्युंजय बिंद, भाजपा नेता रामचंद्र बिंद समेत भारी संख्या में ग्रामीण भी शव यात्रा में शामिल हुए।
Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

17 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

17 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

17 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

17 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

17 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

18 hours ago