“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में जनपद के गौशालाओं में भूसा क्रय एवं भूसा दान प्राप्त करने का अभियान शुरू हो गया है”
जौनपुर 21 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जनपद में भूसा क्रय का लक्ष्य 69 हजार 372 कुंतल और दान का लक्ष्य 29 हजार 6 सौ 50 कुंतल निर्धारित किया गया है। यह अभियान 15 अप्रैल से 31 मई 2025 के बीच चलाया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी तक दान के माध्यम से लगभग 2055 कुंतल प्राप्त तथा 12 हजार 13 कुंतल क्रय कर लिया गया है। जनपद के ईट भट्टा संघ व्यापार संघ, उधमियों सहित अन्य संगठनों के द्वारा भूसा दान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के अनुपालन में भूसा दान दाताओं को प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम सभा से 10 क्विंटल भूसा दान करने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके भूसा दान की प्रक्रिया को सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विकास खंड धर्मापुर के किरतापुर ग्राम से शहर के प्रतिष्ठित आंख सर्जन डॉ एन के सिंह द्वारा धर्मापुर गौशाला में 10 कुंतल भूसा दान में दिया गया। इसके साथ ही अन्य दान दाताओं द्वारा भी भूसा दान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद के सम्मानित, प्रबुद्ध जन, सक्षम और इच्छुक लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे आकर भूसा दान करें।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…