JAUNPR

जौनपुर / गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

गौराबादशाहपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, कट्टे की मुठिया से वार कर किया लहूलुहान

जौनपुर (गौराबादशाहपुर) |सुनील कुमार, The Politics Again

उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का कहर जारी है। ताजा मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार सुबह दुधौरा चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले कट्टे से फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद उन्होंने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बाल-बाल बचा साथी, खून से लथपथ गिरा युवक

मिली जानकारी के अनुसार, समोदीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मी शंकर यादव गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दुधौरा चौराहे पर मौजूद थे।

इसी बीच दो हमलावर वहां आ धमके और उन पर सीधा निशाना साधते हुए कट्टे से फायर कर दिया। किस्मत से गोली मिस हो गई और लक्ष्मी शंकर को नहीं लगी।

जब बदमाशों की गोली काम नहीं आई, तो उन्होंने तमंचे की मुठिया से लक्ष्मी शंकर के सिर पर जोरदार प्रहार करना शुरू कर दिया। इस हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के वक्त उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिला अस्पताल में हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लक्ष्मी शंकर को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद यादव और उसके साथियों ने इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया है।

सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

तेल संकट: चीन जा रहा रूसी टैंकर मुड़ा भारत, मचा हड़कंप

वैश्विक तेल संकट: चीन जा रहा रूसी तेल का टैंकर मुड़ा भारत की ओर, दुनिया…

2 hours ago

चैत्र नवरात्र : काशी विश्वनाथ धाम से मां गौरी को भेजा गया श्रृंगार

चैत्र नवरात्र : काशी में कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू, विश्वनाथ धाम से मां…

2 hours ago

चैत्र नवरात्र : मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन शुरू

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा…

2 hours ago

यूपी पंचायत चुनाव : जुलाई तक मतदान, CM योगी सख्त

यूपी पंचायत चुनाव 2026: जुलाई तक हर हाल में होंगे चुनाव, 2011 की जनगणना पर…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर नसबंदी कांड; डॉक्टर को 2 साल की सजा

"बिलासपुर नसबंदी कांड: 12 महिलाओं की मौत के मामले में डॉ. आर.के. गुप्ता को 2…

3 hours ago

असम चुनाव : BJP की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

असम चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची; जालुकबारी से मैदान में…

3 hours ago