जौनपुर – जिला कारागार में मनाई गई गांधी जयंती

“महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती के अवसर पर जिला कारागार जौनपुर के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया”
जौनपुर 02 अक्टूबर, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
तत्पश्चात् मुख्य द्वार पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया।
इसके बाद 14 नं० प्रांगण में अधीक्षक चिकित्साधिकारी, प्र० कारापाल व कारागार के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं बन्दियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं जेल अधीक्षक द्वारा मद्य निषेध पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बन्दियों के मध्य खेलकूल प्रतियोगिता करायी गयी।
कार्यक्रम के समापन भाषण में जेल अधीक्षक द्वारा बन्दियो को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में बन्दियों को फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक डा० विनय कुमार, डा० अमरनाथ पाण्डेय, चिकित्साधिकारी डा० रविराज, प्र० कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर व श्रीमती सुषमा शुक्ला, खलीक अहमद प्रधान सहायक, वेद प्रकाश त्रिपाठी लेखाकार, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना, हेड जेल वार्डर रमाशंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago