जौनपुर : दहीरपुर नाले से लुंबिनी दुद्धी मार्ग के चौड़ीकरण का हुआ शिलान्यास

“जनपद की जनता के आवागमन की सुगमता के दृष्टिगत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने मल्हनी खुटहन मार्ग के किमी 05 दहीरपुर नाले से लुंबिनी दुद्धी मार्ग के किलोमीटर 236 तक लगभग 3.4 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मार्ग की कुल लागत रु० 873.97 लाख (रुपए आठ करोड़ तिहत्तर लाख सत्तानवे हजार मात्र) है”

जौनपुर 07 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो जाने से आवागमन में सुगमता होगी, यह मार्ग करंजाकला ब्लॉक तक बनेगी और दो प्रमुख मार्ग- जौनपुर-खुटहन मार्ग से जौनपुर-शाहगंज मार्ग को जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में लाभ मिलेगा।

“विज्ञापन “

इसके साथ ही साथ प्यारेपुर पास गोमती नदी पर बन रहा पुल मई 2025 तक बन जाने की संभावना है, जिससे इस क्षेत्र की जनता के साथ साथ अन्य लोगों को भी लखनऊ, प्रयागराज व अन्य जगह जाने में सुविधा हो जाएगी।

मा0 राज्यमंत्री जी ने इस परियोजना के लिए जौनपुर की जनता की तरफ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज एवं मा. वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकेसर पाल, रविन्द्र सिंह राजू दादा, प्रशांत सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम पाल, अजय यादव, इंद्रराज पाल, मनीष श्रीवास्तव व शिव कुमार तिवारी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

“विज्ञापन “
Santosh Kumar

Recent Posts

राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…

10 minutes ago

मेघालय में बड़ा उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, संख्या 10 हुई

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…

22 minutes ago

चुनाव आयोग सत्ता की कठपुतली, यूपी में सपा के वोट काटे गए: अखिलेश यादव

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: 'सत्ता की कठपुतली बना आयोग, 10 महीने…

29 minutes ago

बसपा : ईशान आनंद बने नेशनल कोऑर्डिनेटर, मायावती ने दी नई जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: ईशान आनंद बने पार्टी के नए 'नेशनल कोऑर्डिनेटर', मायावती का आशीर्वाद…

35 minutes ago

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

2 hours ago

पटना: करमा पूजा के दौरान गंगा में डूबे 11 लोग, 1 शव बरामद, 6 लापता

पटना में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में 11 लोग डूबे,…

3 hours ago