जौनपुर – सिरकोनी टोल प्लाज़ा पर मारपीट, मुक़दमा दर्ज

“जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम टोल टैक्स को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है”

जौनपुर 24 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

टोल प्लाजा पर तैनात भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के बनकट गांव निवासी अरुण दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि टोल प्लाज़ा पर चारपहिया वाहन पर सत्यजीत यादव उर्फ मिंटू और साहबराज यादव निवासी सुरहुरपुर आए।

दोनों ने टोल टैक्स न देने को लेकर बवाल किया और बिना टैक्स दिए सिरकोनी बाजार की ओर चले गए। उसके बाद बाइकों से कई लोगों के साथ दोबारा आकर टोल प्लाजा कर्मियों से गाली गलौज करने लगे।

उन लोगों ने सड़क पर लेटकर वाहनों को आने-जाने से रोक दिया। इसके बाद प्रबंधक कक्ष कार्यालय पर चढ़कर अपशब्द बोले और कर्मचारियों से हाथापाई की।

वहीं जलालपुर के हरीपुर निवासी सत्यजीत कुमार यादव ने तहरीर दी कि मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने मामा साहबराज यादव निवासी (चकमिर्दहा) सुरहूरपुर जलालपुर के साथ जौनपुर जा रहा था।

टोल टैक्स पर रुक कर अवैध वसूली के संबंध में मैनेजर से बात करने के लिए उनके ऑफिस में गए तो गैलरी में अरुणकांत दुबे और सत्यम सिंह निवासी बाकराबाद जलालपुर व दो अज्ञात लोगों ने राॅड और लात-घूंसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर साहब राज यादव ने बताया कि हम मात्र दो किमी दूर बगल के ही गांव सुरहुरपुर के बीडीसी सदस्य हैं। हमें बताने के बाद भी हमारे साथ मारपीट और अभद्रता की गई।

टोल प्लाज़ा के प्रबंधक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि यह लोग कैश कार्यालय तक आकर बवाल कर रहे थे। हमारे सीसीटीवी में सब रिकार्ड है। हालांकि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार ज्ञात और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वास्तविक दोषी पर कार्रवाई होगी।

टीडी काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू के नेतृत्व में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सत्यजीत यादव, साहब राज यादव आदि मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

15 minutes ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

27 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

41 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

52 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

1 hour ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

1 hour ago