जौनपुर : किसान भाई खरीफ फसलों की बुवाई से पहले बीजशोधन एवं भूमिशोधन अवश्य करें

“जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने किसान भाईयों को अवगत कराया है कि वर्तमान में खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। बुवाई से पूर्व बीजशोधन एवं भूमिशोधन अवश्य करें, जिससे पौधों को रोग व्याधियों से बचाया जा सके”

जौनपुर 07 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जैविक कीटनाशकों एवं बीज शोधन रसायन पर समस्त कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान देय है जबकि रसायनों पर केवल लघु एवं सीमान्त कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान देय है। कृषि रक्षा /उपकरण तथा बखारी पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। अपने नजदीकी कृषि रक्षा इकाई पर जाकर योजना का लाभ उठायें।

किसान भाई निजी विक्रेताओं से रसायन क्रय करतें समय पक्की रसीद अवश्य प्राप्त करें एवं रसायन की अवसान तिथि अवश्य देख लें। रसायन सुरक्षित जगह पर रखें। रसायन बच्चों और पालतू पशु/पक्षियों से दूर रखें।

उपयोग में लाये गये रसायन की खाली बोतल/शीशी को तोड़कर मिट्टी में गड्ढा खोदकर ढक दे। रसायन का छिड़काव करते समय बीडी, गुटका तम्बाकू इत्यादि का सेवन कदापि न करें। जिस दिशा पे हवा बह रही हो उस दिशा में मुॅह करके छिड़काव नही करें।

Santosh SETH

Recent Posts

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

28 minutes ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

42 minutes ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

57 minutes ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

1 hour ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago