जौनपुर – जिलाधिकारी ने चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद की अध्यक्षता में केराकत तहसील के लुरखुरी गांव में चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गयी और पुराने विवाद का निस्तारण कराया गया”

जौनपुर 16 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

शासन के निर्देश के क्रम में वरासत अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद ने लुरखुरी गांव में चौपाल लगाया। चौपाल में वरासत के 25 प्रकरण पाये गये।

जिस पर जिलाधिकारी ने लोगों के प्रार्थना पत्र की जांच कर तत्काल पोर्टल पर दर्ज कराकर वरासत दर्ज कराया एवं अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

ग्राम के निवासी सुखदेव व राम प्रसाद के बीच पूर्व से विरासत व भूमि पर कब्जे के सम्बन्ध में विवाद था जिस पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों भाई को गले मिलाकर विवाद का निस्तारण कराया गया।

आवास के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो पात्र हो उन्हीं गरीबों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी आदि रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

18 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

19 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

19 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

19 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

19 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

20 hours ago