जौनपुर – जिलाधिकारी ने बैठक में उद्योग बंधुओ की समस्याएं सुनी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

“जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा. ) राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”

जौनपुर 29 अगस्त, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि 09 अगस्त 2024 को ठेकेदार द्वारा अवर अभियंता की उपस्थिति में नाली से पानी के बाहर रिसाव को ठीक कर दिया गया है जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा बिंदु को निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर द्वारा अवगत कराया गया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन से 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेंद्र सीडा सतहरिया की सभी कमियों को अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्य खंड वाराणसी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

तथा शीघ्र ही लोडिंग चार्ज शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए गए।

सीडा उद्यमियों द्वारा सीडा में एच०डी०एफ०सी० बैंक का ए०टी०एम० लगवाने हेतु विद्युत की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।

जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में लगे कनेक्शन का बिल बकाया होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर को जांच कर आवश्यक कारवाही करने के निर्देश दिए गए।

मेसर्स ग्रुप ऑफ कीर्तिकुंज प्रा0लि0 द्वारा उनकी भूमि का मानचित्र पास करने हेतु नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन किया गया परंतु आवेदन अभी लंबित है।

जिस पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकरण महायोजना में सम्मिलित होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिया गया है तथा निवेशक को गतिविधि नियोजन बदलकर पुनः नक्शा पास कराने हेतु आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया था जो की अभी भी अप्राप्त है जिस पर उक्त बिंदु को निक्षेपित करने के निर्देश दिए गए।
               
अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
             
बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, एलडीएम जिला अग्रणी बैंक, अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर, अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्य खंड वाराणसी सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य उद्यमी संगठन उपस्थित रहे।