जौनपुर – जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं रोकथाम के लिए दिए दिशा निर्देश

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं रोकथाम के लिए गठित एन-कार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 01 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी उमेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों, रेस्टोरेंटों में आकस्मिक निरीक्षण कर मादक पदार्थों का सेवन न करने के निर्देश दिये जा रहे है। 

साथ ही बताया जा रहा है कि अपने प्रतिष्ठानों पर यथा संभव स्थान पर इस आशय का बोर्ड लगाया जाए और जनपद में विभिन्न स्थानों पर युवाओं को प्रतिबंधित दवाओ के प्रति जागरूक करने हेतु लिखित सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर वितरण भी कराया जाए।          

जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल स्टोर की सतत निगरानी, गोमती घाट व अन्य घाटो पर, रेलवे स्टेशन के यार्ड, निस्प्रयोज्य इमारतें, घाट इत्यादि स्थानों पर निरंतर निगरानी किये जाने तथा पुलिस गस्त लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र तथा ड्रग पीड़ितों के पुर्नस्थापन के सन्दर्भ में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूलों व विश्वविद्यालय में इसके संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाए, गोष्ठी आयोजित की जाए, उसमें संलिप्त लोगों की काउंसिलिंग भी की जाए।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगो को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, एलडीएम, आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago