“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा तहसील बदलापुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्तागणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के सन्दर्भ में जानकारी ली और उपजिलाधिकारी बदलापुर को निस्तारण करने का निर्देश दिया”
जौनपुर 19 सितम्बर, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि जो भी पुराने राजस्व सम्बन्धी लम्बित मामले हैं उनका ससमय निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा पुराने मुकदमों को प्रतिदिन सुने।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं ससमय कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही तहसीलों में साफ-सफाई, कूड़े के ससमय उठान, फाइलों के उचित रख-रखाव, फरियादियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि के संदर्भ में भी उन्होंने वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिवक्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…