धर्म परिवर्तन का बड़ा केंद्र बन चुका है जनपद जौनपुर – सूत्र
“उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते जा रहे है, सूत्रों के अनुसार जिले में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर ईसाई मिशनरियों में लगे लोग लगातार धर्म परिवर्तन के कार्यो में लगे हुए है”
नई दिल्ली 04 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जनपद जौनपुर के कई क्षेत्रो में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन का कुत्सित प्रयास लगातार किया जा रहा है, सूत्र बताते है कि हिन्दू संगठनों और ईसाई मिशनरियों में शह मात की तर्ज पर यह सिलसिला पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार जनपद के केराकत, डोभी, कुद्दूपुर, बरसठी, थानागद्दी , करंजाकला, मड़ियाहूँ इत्यादि जगहों पर धर्म परिवर्तन का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जनपद में प्रमुख रूप से डोभी के दुर्गा यादव और कुद्दूपुर के राजेंद्र चौहान प्रमुख नाम है, जिनके विरुद्ध पूर्व में धर्म परिवर्तन कराये जाने के कारण मुकदमा भी पंजीकृत हुआ है।
सूत्रों की माने तो भूत प्रेत और लालच के चक्कर में भोले – भाले लोगो को बहला फुसलाकर मिशनरियों में लगे लोग ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ शहरी क्षेत्रो में भी अब धर्म परिवर्तन करा रहे है।
बाकायदा इन मिशनरियों ने अपने यहाँ पूर्णकालिक कार्यकर्ता रखे हुए है , जिनको अच्छी खासी निर्धारित वेतन भी दिए जा रहे है। जिसके चलते ये पूर्ण कलिक कार्यकर्ता दिन रात धर्म परिवर्तन के कार्य कर रहे है।
पूर्व में डोभी, कुद्दूपुर, बारेक्षाबीर, थानागद्दी, सिद्दीकपुर, बक्शा, बरसठी, जलालपुर नगर क्षेत्र के तूतीपुर, शकरमण्डी इत्यादि जगहों पर हिन्दू संगठनों द्वारा घर वापसी भी कराया गया। लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात।
हिन्दू संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की बात करते हुए बताया कि जनपद के लगभग सभी नट समाज के लोग इस्लाम धर्म को स्वीकार कर चुके है। बमुश्किल से कुछेक ही हिन्दू नट बचे है।
बक्शा थाना क्षेत्र के बाबूरामपुर स्थित नट बस्ती जिसे भिखारियों का गाँव भी कहा जाता है इनमे सबसे प्रमुख है। आज ढूंढने से भी जल्दी हिन्दू नट नहीं मिल रहे है।
तमाम प्रयासों के बाद भी जनपद में धर्म परिवर्तन का कार्य अनवरत जारी है, जोकि चिंता का विषय है। पूर्व में बक्शा के रन्नो गाँव में भी हिन्दू संगठनों ने घर वापसी कराई थी।
“ताज़ा मामले में बक्शा थानाक्षेत्र के औंका गांव में बीते बुधवार की शाम धर्म परिवर्तन कराने एवं हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की सूचना पर पहुंचे बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया”
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस द्वारा एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बदलापुर थानाक्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अमित राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बजंरग दल के जिला संयोजक प्रखंड मछलीशहर सत्या शुक्ला की सूचना पर कार्यकर्ता अंकुश शुक्ल, अमित मिश्र आदि औंका गांव पहुंचे।
वहां देखा कि गांव के एक व्यक्ति के घर करीब सौ महिलाएं मौजूद थीं। उन्हें आजमगढ़ व जिले के अन्य क्षेत्रों की एक महिला और चार पुरुष हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्दों से बुराई कर ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन दे रहे थे।
पूछने पर सोसायटी का रजिस्ट्रेशन की बात कह रहे थे।











